
दिल्ली /रायपुर : – छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ के शराब घोटाले की गूंज संसद में भी सुनाई दे सकती है | प्रदेश के आधा दर्जन सांसद पूर्व मुख्यमंत्री भू -पे बघेल की असलियत देश के सामने लाने के लिए सक्रीय बताये जाते है | सांसदों ने सवालों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है | संसद में आने वाले दिनों इस मामले के गरमाने के आसार बढ़ गए है |

उधर प्रदेश के विभिन्न घोटालो की आंच अब कांग्रेस आलाकमान तक भी पहुंचने लगी है | सीबीआई और ED की सक्रियता से कांग्रेस आलाकामन भी चिंतित बताया जाता है | दरअसल, राज्य के विभिन्न घोटाले की मोटी ऱकम से कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को भी उपकृत किया गया था, इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जाँच एजेंसियों के हाथों लगे है | यही नहीं, कांग्रेस के राजनैतिक आयोजनों में घोटाले की रकम की बन्दरबाट और कुछ नेताओं को हाथो में सौंपे जाने को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां एजेंसियों के हाथ लगी है | इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के आरोपी पुत्र से पूछताछ जारी बताई जाती है | चैतन्य बघेल 14 दिनों की जुडिश्यल रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है |

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी घोटाले के लपेटे में बताये जा रहे है, सूत्रों के मुताबिक ऐसे नेताओं को उनके गृह नगर के अलावा दिल्ली के ठिकानो में समय – समय पर नगद रकम सौंपी जाती थी | प्रकरण को लेकर अब नए चौकाने वाले बड़े खुलासे का इंतजार किया जा रहा है | सूत्रों के मुताबिक चैतन्य बघेल से ED पूछताछ में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां एजेंसियों को लगी है | इसके बाद ED, ने दुर्ग और भिलाई के कई कारोबारियों को तलब कर लिया है | जानकारी के मुताबिक इस सिलसिले में क़ानूनी कार्यवाही से जुड़ा एक ब्यौरा एजेंसी अदालत में भी पेश कर चुकी है |

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के ED के हथ्थे चढ़ने के बाद कांग्रेस आलाकमान भी एक्टिव मोड़ में बताया जा रहा है | पूर्व मुख्यम्नत्री के आरोपी पुत्र चैतन्य बघेल से जारी पूछताछ के बाद दिल्ली से ताल्लुख रखने वाले कई बड़े नेताओं की नींद उडी बताई जा रही है | पार्टी सूत्रों के मुताबिक चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी और ED पूछताछ के तथ्यों से आलाकमान को वाकिफ कराने को लेकर खासतौर पर वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को दिल्ली से सीधे रायपुर उतारा गया है | सचिन पायलट को आरोपी मुख्यमंत्री पुत्र से आज ही मेल -मिलाप कर वापिस दिल्ली पहुंचने का फरमान सुनाया गया है |

एक जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल भी सेन्ट्रल जेल में ”बंदी मुलाकात” के लिए रुख करने वाले है | सचिन पायलट के रायपुर दौरे को कांग्रेस आलाकमान के बचाव की रणनीतिक के रूप में देखा जा रहा है | जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा अंजाम दिए गए घोटालो से कांग्रेस आलाकमान भी वाकिफ बताया जाता है | यह भी बताया जाता है कि घोटाले से प्राप्त रकम की बंदरबाट रायपुर से लेकर दिल्ली तक विभिन्न ठिकानों में होती थी |

कांग्रेस की मंशा के विपरीत कार्य करने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की प्रदेश के कई नेताओं ने राहुल गाँधी से भी शिकायत की थी | ये शिकायते सही पाए जाने पर राहुल गाँधी ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को अपने निशाने पर ले लिया था | लेकिन चंद महीनो बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गाँधी के हटते ही पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अनुचित संरक्षण के लिए प्रियंका गाँधी ब्रिगेड का दामन थाम लिया था | पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से उपकृत होने वाले नेताओं की कांग्रेस के भीतर लम्बी फेहरिस्त बताई जाती है | छत्तीसगढ़ से सम्बद्ध रहे कई दिग्गज नेताओं का नाम इस लिस्ट में शुमार बताया जाता है |

छत्तीसगढ़ में घोटाले से जुड़े आपराधिक प्रकरण को राजनैतिक दबाव के जरिये रफा -दफा किये जाने के कांग्रेसी प्रयासों की पार्टी के भीतर ही आलोचना हो रही है | पूर्व मुख्यमंत्री के काले कारनामों से कांग्रेस के भीतर गहमा -गहमी तेज देखी जा रही है | पार्टी के प्रति समर्पित कई निष्ठावान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के आपराधिक कृत्यों से किनारा कर लिया है | यह भी बताया जा रहा है कि लम्बे समय से फरार कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और घोटालों में नामजद पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को कांग्रेस से ही बाहर का रास्ता दिखाने के लिए नया मोर्चा भी खुल गया है | रामगोपाल अग्रवाल करीब डेढ़ साल से फरार है | आम कार्यकर्ताओं के मुताबिक इसका विपरीत असर पार्टी की गतिविधियों और छवि पर भी पड़ रहा है |

कई कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री बघेल गिरोह को प्राप्त हो रहे पार्टी के राजनैतिक समर्थन से नाराज बताये जाते है | ऐसे कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से रायशुमारी के लिए हाथ -पाँव मारते देखे गए है | सचिन का दौरा क्या रंग लाएगा यह जल्द ही साफ़ होने के आसार बढ़ गए है | इधर राज्य के आधा दर्जन सांसदों ने पूर्व सरकार के घोटालों को लेकर CBI, IT – ED और ACB -EOW की कार्यवाही से सदन को भी अवगत कराने के लिए अपनी कवायतें शुरू कर दी है, सदन में राज्य के हितों से जुड़े सवालो की झड़ी लगा दी गई है | बीजेपी सांसदों के रुख से कांग्रेस आलाकमान भी चिंतित बताया जा रहा है | राजनैतिक गलियारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल से पायलट की जेल मुलाकात राज्य में पार्टी की दशा और दिशा को तय करने के मामले में महत्वपूर्ण साबित होगी | फ़िलहाल, जेल में कांग्रेसी नेताओं के जमावड़े को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किये है |