पलारी थाने में पदस्थ एएसआई को गश्त के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

0
19

बलौदाबाजार। बीती बुधवार की रात ड्यूटी पर तैनात एएसआई देवनाथ वर्मा को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एएसआई देवनाथ वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। एएसआई देवनाथ अपनी बाइक से रात्रि गश्त पर निकले थे, इसी दौरान रायपुर-सकरी बाईपास के करीब अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया, जबकि एएसआई देवनाथ मौके पर काफी देर तक तड़पते रहे।

जानकारी के मुताबिक, पलारी थाने में पदस्थ एएसआई देवनाथ वर्मा बीती रात अपनी मोटर साइकिल से रात्रि गश्त पर निकले थे। आज सुबह करीब 4 बजे एएसआई देवनाथ बलौदाबाजार शहर के नजदीक रायपुर सकरी बाईपास के पास गश्त के दौरान पहुंचे थे, इसी बीच अज्ञात वाहन ने इनको अपने चपेट में लिया है। जिस समय ये घटना हुई वे वर्दी में थे। फिलहाल उनका शव जिला हॉस्पिटल में है। मृतक एएसआई अभनपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। दो महीने पहले ही इनकी पलारी थाने में पोस्टिंग हुई थी।