सड़क हादसे में घायल शख्स को छूने से भी डर रहे थे राहगीर , कोरोना संक्रमण के भय से जब घायल के करीब जाने से भी कतराने लगे लोग तब MLA साहिबा ने प्राथमिक उपचार कर पहुँचाया अस्पताल

0
4

गुंटूर / कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने से भी पीछे हट रहे है | उन्हें संक्रमित होने का डर लग रहा है | ऐसा ही नजारा आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के हाइवे पर नजर आया | हाइवे में सड़क हादसे का शिकार हुए एक शख्स की मदद के लिए कोई आगे नहीं बढ़ा | यह शख्स मदद की गुहार लगाता रहा , दर्द से चीख रहा था | लेकिन इस घायल शख्स की मदद के लिए राहगीरों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई | इसी दौरान एक महिला विधायक हाइवे से गुजर रही थी | उन्होंने घायल शख्स और उसके इर्द गिर्द इक्क्ठा भीड़ को देखा | लोगों से बातचीत के बाद हकीकत उनके सामने आ गई | फौरन इस महिला विधायक ने घायल शख्स का प्राथमिक इलाज किया | उसके उपचार को देखकर लोगों को लगा कि यह कोई डॉक्टर हैं | कुछ देर बाद इस महिला विधायक की हकीकत भी सामने आ गई | वे पेशेवर डॉक्टर रही थी | उनका नाम डॉ. श्रीदेवी है |  मौके का नजारा किसी फिल्म के सीन से कम नहीं था | 

बताया जाता है कि एक बाइक सवार युवक गुंटूर से पिडुगुराला जा रहा था | हाइवे में एक लॉरी ने उसे टक्कर मार दी | हादसे में उसे काफी चोटें भी आईं थी | यह शख्स काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा | लेकिन किसी भी राहगीर ने उसकी मदद नहीं की | कोरोना वायरस के डर से लोग उस शख्स के पास जाने से भी कतरा रहे थे | इसी दौरान आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक डॉ. श्रीदेवी अपने काफिले के साथ इधर से गुजर रही थीं | उन्होंने हादसा देखकर अपना काफिला रुकवाया | फिर सड़क पर घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़े उस शख्स के करीब गई | उन्होंने फौरन अपनी गाड़ी में रखे फर्स्ट ऐड बॉक्स से उस शख्स की दवा पट्टी की | उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पुलिस को सूचित किया | 

लोगों को जब डॉ. श्रीदेवी के होने की जानकारी लगी तो वे हैरत में पड़ गए | आंध्र प्रदेश के ताडीकोंडा विधानसभा सीट से डॉ. श्रीदेवी विधायक हैं | इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए श्रीदेवी ने कहा कि लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से उस घायल शख्स की मदद नहीं कर रहे थे | यह ठीक नहीं था | उन्होंने सिर्फ उस शख्स का प्राथमिक उपचार किया और पुलिस को सूचित किया | उन्होंने बताया कि दस्ताने और मास्क उन्होंने पहन रखे थे | इससे संक्रमण का कोई खतरा नहीं था | उन्होंने कहा कि कोरोना के डर से हादसे का शिकार लोगों की मदद न करें, ये अच्छी बात नहीं है |