Friday, September 20, 2024
HomeNEWSनागपुर में लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक के स्वागत में पार्टी , एक...

नागपुर में लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक के स्वागत में पार्टी , एक युवक के कारण 70 लोग कोरोना पॉजिटिव , 700 से अधिक क्वारंटाइन , संक्रमण की बनने लगी चेन ,पार्टी के लिए सामान जुटाने से लेकर खाना बनाने वाले तक मुसीबत में  

नागपुर वेब डेस्क / नागपुर के एक व्यक्ति ने लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक के स्वागत में अपने घर में जोरशोर से पार्टी की | इस पार्टी में शामिल कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है | जिस शख्स ने पार्टी दी वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है | इसके बाद उसके परिवार समेत करीबी 70 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए | अब इन सभी 70 लोगों के संपर्क में आये 700 से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया गया है | इन सभी के सैंपल लिए गए है | इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है | बताया जाता है कि जो 70 संक्रमित मरीज सामने आये है , उनमे से कई अन्य बिमारियों से भी पीड़ित है | ऐसे में डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर चिंतित है | बताया जाता है कि पार्टी के दूसरे दिन आयोजक की तबियत खराब हुई | अस्पताल में उसका कोरोना टेस्ट हुआ | दूसरे दिन जब रिपोर्ट आई तो उसके परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई | ट्रेसिंग के दौरान संक्रमण की चेन जुड़ते चली गई | देखते ही देखते 70 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ गए | 

बताया जाता है कि नागपुर के नाइक तालाब इलाके के निवासरत जिस शख्स ने पार्टी का आयोजन किया था | उसके संपर्क में सैकड़ों लोग आये थे | उसके दो दोस्तों के परिवार के कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है | इनमे से एक दोस्त के परिवार के 6 सदस्य जबकि दूसरे दोस्त के परिवार के 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए | जिस शख्स ने पार्टी दी थी उसके परिवार के 16 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है | यही नहीं पार्टी में शामिल 4 पडोसी भी कोरोना संक्रमित हो गए | इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में जो लोग आये वे भी संक्रमण की चपेट में आते चले गए | संक्रमण उन लोगों में भी फैला , जहां से इस शख्स ने पार्टी के लिए सामानों और खाद्य पदार्थों की खरीदी की थी | यही नहीं खाना बनाने वाले और पार्टी में कामकाज करने वाले कई लोग बीमार बताये जा रहे है | प्रशासन ने सभी के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटाइन कर दिया है |    

केस हिस्ट्री से पता पड़ा है कि इस पार्टी के लिए नागपुर के हॉटस्पॉट इलाके मोमिनपुरा से सामानों की खरीदी की गई थी | आयोजक अपने साथियों के साथ खरीदी को लेकर कई बार दुकानदारों और स्थानीय लोगों के संपर्क में आया था | यह भी बताया गया कि मोमिनपुरा इलाके की मांस की दुकानों से मीट खरीदा गया था | यही नहीं पार्टी में शामिल लोग स्थानीय गार्डन में भी गए थे | ऐसे में गार्डन में सैर सपाटे के लिए पहुंचे कई लोगों के संक्रमितों के संपर्क में आने का अंदेशा है | प्रशासन को उन 700 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है , जिन्हे क्वारंटाइन किया गया है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img