Sunday, September 22, 2024
HomeEntertainmentपापा बने एक्टर आफताब श‍िवदसानी, पत्नी निन दुसांज ने शादी के छह...

पापा बने एक्टर आफताब श‍िवदसानी, पत्नी निन दुसांज ने शादी के छह साल बाद दिया बेटी को जन्म, फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी और उनकी पत्नी निन दुसांज के घर में एक नन्हीं मेहमान आई है | शादी के छह साल बाद निन दुसांज ने शनिवार(1अगस्त) को बेटी को जन्म दिया है। घर में बेटी के आने से कपल काफी खुश हैं | आफताब ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी | उन्होंने इंस्टाग्राम पर न्यूबॉर्न बेबी की शानदार तस्वीर शेयर की | इस तस्वीर में उनकी बेटी के पैर दिख रहे हैं, जबकि आफताब और निन ने उनके पैरों को अपने हाथों में पकड़ रखा है |

तस्वीर साझा करते हुए आफताब ने लिखा- थोड़ा सा स्वर्ग पृथ्वी पर भेज दिया गया है… भगवान के आशीर्वाद से निन दुसांज और मैं बेटी के माता-पिता बन गए हैं.. हमें गर्व है। तीन का हमारा परिवार। आफताब के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने साल 2014 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। लेकिन आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार साल 2017 में शादी रचाई। वह भी पूरे धूमधाम से और रॉयल अंदाज में। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी।

https://www.instagram.com/p/CDW3qYsJqhW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

शादी से पहले दोनों ने एक- दूसरे को लगभग दो साल तक डेट किया था। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि निन दुसांज ब्रिटिश- इंडियन हैं। निन, कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की बहन हैं।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में काॅलेज छात्रा को देह व्यापार के लिए किया मजबूर, दिया पैसों का लालच, पकड़े जाने पर छात्रा पर ही मढ़ दिया आरोप, तफ्तीश में जुटी पुलिस

साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले। हालांकि इसके बाद आफताब का करियर कुछ खास नहीं चला। उन्हें साइड रोल ही मिले।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img