Saturday, September 21, 2024
HomeNationalनागपुर में कोरोना वायरस के बारे में ऑडियो क्लिप से फैली दहशत, कई...

नागपुर में कोरोना वायरस के बारे में ऑडियो क्लिप से फैली दहशत, कई राज्यों में तेजी से वायरल हुआ ऑडियो, प्रशासन ने अफवाह करार दिया, तीन गिरफ्तार

नागपुर वेब डेस्क / नागपुर में कोरोना वायरस के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कथित तौर पर एक ऑडियो क्लिप भेज रहे थे | इसमें दावा किया गया था कि नागपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच दर्जन से ज्यादा हो गई है | यही नहीं एक संक्रमित डॉक्टर भी वेंटीलेटर पर है |

प्रशासन ने ऑडियो क्लिप के दावे को गलत पाया | प्रशासन के मुताबिक यह गलत दावा किया गया कि शहर में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। बताया गया कि यह क्लिप 24 मार्च को वायरल हो गई थी और जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।सुने फेक ऑडियो में किया गया दावा | आप भी हो जाये सतर्क | इसे फॉरवर्ड ना करे, यह फेक ऑडियो है |  

पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय ने कहा, हमारे साइबर सेल ने कल रात क्लिप फैलाने वाले के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा  कि उनकी पहचान अमित पारधि, जय गुप्ता और दिव्यांशु मिश्रा के रूप में की गई। उन पर क्लिप प्रसारित करने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार, तीनों पढ़े-लिखे हैं। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपाध्याय ने कहा कि हम उन्हें आज अदालत में पेश करेंगे और पुलिस हिरासत की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहें ना फैलाएं’। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को चार व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img