दिल्ली : पाकिस्तान भले ही भारत को आँख दिखाने में पीछे नहीं रहा हो ,लेकिन मुसीबत के समय मदद माँगने के मामले में भी पीछे नहीं रहता | उसने भारत से मच्छरदानी मांगी है | दरअसल ,यहाँ के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है| लोग बेमौत मारे जा रहे है | इसके बाद वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति मांगी थी , जिसे मंजूरी मिल गई है |

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से 60 लाख मच्छरदानी खरीदने को मंजूरी दे दी है. देश में बाढ़ के कारण मलेरिया और अन्य बीमारियों को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है | विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अधिकारी भारत से मच्छरदानी प्राप्त करेंगे | उम्मीद है कि ये अगले महीने तक वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंचाई जाएगी |

भारत ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था | इससे जम्मू और कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया | राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया | पाकिस्तान-भारत के बीच व्यापार भी काफी हद तक बंद है | भारत के फैसले के बाद, पाकिस्तान ने नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया और भारतीय उच्चायुक्त को बैन कर दिया है | लेकिन अब मुसीबत के समय उसे भारत की याद आ रही है |

दरअसल,पाकिस्तान में बारिश और भीषण बाढ़ से 1,700 से अधिक लोग मारे गए है | यही नहीं करीब सवा 3 करोड़ से ज्यादा लोग बेघर हो गए है | देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा है | लोग बेमौत मारे जा रहे है | पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक , “देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है, जहां हजारों बच्चे मलेरिया के बीमारी से इन्फेक्टेड हैं |

इसके बाद पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले महीने भारत से मच्छरदानी खरीदने की पहल की थी | पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के इलाके मलेरिया से सबसे अधिक प्रभावित हैं. इनमें कुल 26 जिले शामिल हैं. यहां मच्छरदानी की व्यवस्था के लिए ग्लोबल फंड से अनुरोध किया था |