Friday, September 20, 2024
HomeCrimeचोरी का दर्दनाक तरीका, नहीं निकले चांदी के जेवर तो बुजुर्ग महिला...

चोरी का दर्दनाक तरीका, नहीं निकले चांदी के जेवर तो बुजुर्ग महिला का पैर ही काट डाला, पुलिस तफ्तीश में जुटी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

राजगढ़ वेब डेस्क / मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित गांव सालरिया खेड़ी में रात को एक वृद्ध महिला भूली बाई पत्नी किशन जी मालवीय की अज्ञात हत्यारों ने पहले तो गला दबाकर हत्या की, फिर उसके दोनों पैर काटकर ले गए | बुजुर्ग महिला पैरों में 400 ग्राम के चांदी के कड़े पहनी हुई थी जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है |

चांदी के जेवरों के लिए एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई | जब उसके पैरों से 400 ग्राम चांदी के भारी कड़े नहीं निकले तो उसके दोनों पैर ही काटकर कातिल ले गए | यह जघन्य हत्या मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई | जानकारी के अनुसार गांव का चौकीदार शौच करने गया तो उसे महिला का शव उसके खेत के पास स्थित नाले में पड़ा दिखा | उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच व अन्य ग्रामीणों को दी |

इसके बाद उसने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी | मौके पर एसडीओपी किरण अहिरवार, एफएसएल अधिकारी नीलेश निम्जे व थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने पुलिस बल व राजगढ़ से डॉग स्कवॉयड के साथ पहुंचकर घटना स्थल के आसपास मृतक महिला के कटे पैर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली |

राजगढ़ के एडिशनल एसपी नवल सिह सिसोदिया मौके पर पहुंचे तो उसी स्थान पर एक पैर व डब्बा पड़ा मिला | दोपहर बाद महिला का शव स्थानीय हॉस्पिटल में लाया गया जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया |

ये भी पढ़े : अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील आज से सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार , रेड जोन में भी गैर जरूरी सामान की सप्लाई की छूट , राज्यों के दिशानिर्देशों का इंतजार

देर शाम महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया | पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा आईपीसी की 302 व 201 के तहत मामला दर्ज कर हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए तेजी से जांच शुरू कर दी है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img