Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - RashifalOnePlus का धासू फोन भारत में लॉन्च: 150W की मिलेगी चार्जिंग सपोर्ट…...

OnePlus का धासू फोन भारत में लॉन्च: 150W की मिलेगी चार्जिंग सपोर्ट… जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली। वनप्लस ने अपने मेगा इवेंट में OnePlus 10R 5G को भी लॉन्च कर दिया है। OnePlus 10R 5G को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन इसी महीने चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace का री-ब्रांडेड वर्जन है। OnePlus 10R 5G को भारत में दो एडिशन में पेश किया गया है जिनमें एक Endurance एडिशन 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जबकि दूसरा 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिगं के साथ आता है। OnePlus 10R 5G में Dimensity 8100-Max प्रोसेसर मिलेगा जिसे कस्टमाइज किया गया है। इसमें एक कूलिंग सिस्टम और हाईपरबूस्ट गेमिंग इंजन है। इस इवेंट में वनप्लस ने और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भी लॉन्च किया है।

OnePlus 10R 5G की कीमत
OnePlus 10R 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये और यह वेरियंट 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिलेगा। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 80W SuperVOOC वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये है। OnePlus 10R 5G Endurance Edition और 150W SuperVOOC की कीमत 43,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus 10R 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 10R 5G के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 है। इसमें 6.7 इंच की HD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2412 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी ब्राइटनेस 950 निट्स है और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। OnePlus Ace में मीडियाटेक Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।
OnePlus 10R 5G का कैमरा

OnePlus 10R 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का GC02M1 मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL S5K3P9 सेंसर दिया गया है।

OnePlus 10R 5G की बैटरी
OnePlus Ace में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 150W की सुपर फ्लैश फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img