Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ एक...

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ एक जवान घायल

गरियाबंद/ गरियाबंद जिले के मैनपुर में नक्सलियों और गरियाबंद पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लगी। घटना आज सुबह 6 बजे के आसपास की बताई जा रही गरियाबंद पुलिस और एस टी एफ के जवानों के बीच आमामोरा ओड ताराझर के पहाड़ी पर मुठभेड़ हो गई है । कुल्हाड़ीघाट रेंज में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी खबर है। घायल को मैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक एसपी जेआर ठाकुर मैनपुर पहुंच चुके है।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ कुल्हाड़ीघाट रेंज की देवडोंगर पहाड़ी पर हुई है। जिसमे एक एसटीएफ का जवान घायल हो गया है। घायल जवान का नाम युवराज सागर बताया जा रहा है। उन्हें गोली लगी है। जवान युवराज को मैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें हैलीकॉप्टर द्वारा बेहतर ईलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात में पहाड़ी पर नक्सलियो के इकठ्ठा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। और आज सुबह पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। हालाकिं नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नही आई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। नक्सलियों के ओडिसा सीमा में प्रवेश करने की संभावना है इसलिए ओडिसा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबकि नक्सली 15 से 20 की संख्या में हो सकते है। सृचिंग टीम मौके के लिए निकल चुकी है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img