बैंक एकाउंट में डेढ़ करोड़ रुपये, 5 मकानों की मालकियत लेकिन काम भिखारी का, व्हील चेयर पर भीख मांगती महिला को जब दान दाता ने देखा तो पड़ा हैरत में, पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

0
13

नई दिल्ली / आमतौर पर सड़कों पर भीख मांगते लोगों को देखकर देश में गरीबी का अहसास होता है | भिखारी भी दिन हीनता दिखाते हुए लोगों के सामने अपने हाथ फैलाते है | उनकी बेबसी देखकर कई लोग उनकी झोली में नगदी डाल देते है | इन भिखारियों के समूह में कुछ ऐसे भी लोग है जो करोड़पति और लखपति है, लेकिन उन्होंने किसी अन्य व्यवसाय पर भाग्य आजमाने के बजाये भीख मांगने को अपना धंधा बना लिया है |

ऐसी ही महिला भिखारन का खुलासा हुआ है | पुलिस ने एक शिकायत के बाद जब उसकी पड़ताल की तो उसके बैंक अकाउंट में लगभग डेढ़ करोड़ मिले | यही नहीं महानगर में इस महिला के 5 मकानों का भी पता चला | यह महिला आलीशान मकानों की मालकिन है | हालाँकि धोखाधड़ी के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है |

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई इस महिला भिखारी के बैंक अकाउंट में जमा एक करोड़ 42 लाख रुपये सीज किये गए है | उसके मुताबिक जमा रकम के अलावा 57 वर्षीय यह महिला पांच मकानों की मालकिन भी है | दरअसल इसका खुलासा उस समय हुआ जब एक शख्स इस महिला पर तरस खा कर अक्सर उसे कभी नगद रकम तो कभी खाने पीने की चीजे दे दिया करता था | लॉकडाउन में उसने इस महिला की खूब सहायता भी की थी |

दरअसल एक सड़क पर महिला भिखारी व्हीलचेयर पर भीख माँगा करती थी | उसे देखकर लोगों को आभास होता था कि जैसे उसका पैर कट गया हो | वह शहर के कई इलाकों में घूम-घूमकर भीख मांगा करती थी | महिला का नाम नफीसा बताया गया है | पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि महिला को कोई भी बीमारी नहीं है | जांच के दौरान ही भिखारी के दो बैंक अकाउंट में एक करोड़ 42 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिलने के बाद लोग भी हैरत में है |

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब इस महिला को एक शख्स ने पहले भीख मांगने के वक्त व्हीलचेयर पर देखा | लेकिन शाम को यह महिला एक घर में उसे अपने पैरों से चलती नजर आई | उसने उस घर से दूर अपनी व्हीलचेयर छोड़ दी थी | शक होने पर इस शख्स ने उसका पीछा किया | यह महिला अब ठीक ठाक लिबाज में थी | वह जिस घर में दाखिल हुई वहां उसने लगभग आधा घंटा बिताया | फिर वह वैसे ही अपने पैर पर चलकर उस स्थान पर गई जहाँ उसने व्हीलचेयर खड़ी की थी | पीछा करने वाले शख्स ने जब उस घर में जाकर पता किया तब यह तथ्य सामने आया कि वह मकान मालकिन है |

ये भी पढ़े : हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ऐसी नाची नाच कि दर्शक झूम गए, सपना के ठुमकों का ठसन देखिये इस वीडियो में

पीछा करने वाले शख्स ने इसकी सूचना सोशल वर्कर को दी | उन्होंने दूसरे दिन फिर इस महिला को भीख मांगते देखा और पुलिस को सूचित किया | पुलिस ने भिखारी को गिरफ्तार कर लिया है | उससे पूछताछ की जा रही है, मामला इजिप्ट का बताया जा रहा है | स्थानीय अखबार Al Masry Al Youm की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला ने कहा है कि उसे भीख मांगने की लत लग चुकी है | उसने इस पेशे को कई बार छोड़ने की कोशिश की, लेकिन कई तकलीफों के चलते फिर अपना लिया |