Saturday, September 21, 2024
HomeCrimeअवैध संबंध के शक में पति ने शर्मनाक घटना को दिया...

अवैध संबंध के शक में पति ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम , तांबे के तार से सिल दिया पत्नी का गुप्तांग

रामपुर / धरती पर हर मर्ज की दवा है, लेकिन शक का कोई इलाज नहीं है। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है, जहां पति ने केवल अवैध संबंध के शक में पत्नी को ज्यादती का शिकार बनाया है। पत्नी किसी दूसरे के साथ संबंध ना बना सके, इसलिए उसने तांबे के तार से पत्नी का गुप्तांग ही सिल दिया। इस मामले में आरोपी पति को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है, तो महिला का उपचार कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला मिलक थाना क्षेत्र के ठिरिया विष्णु गांव का है। रामपुर के रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को एक बार पति-पत्नी में कहा सुनी हुई और गुस्से में पति हिंसक हो गया। पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। महिला चीखती चिल्लाती रही। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के गुप्तांग को तांबे के तार से सिल दिया।

पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसके पति ने शक के चलते उसके गुप्तांग में टांके लगा दिए। पीड़िता को उसका पति किसी से बात तक नहीं करने देता था, किसी के साथ बैठने नहीं देता था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 2 साल पहले हुई थी। कई बार परिजन द्वारा समझाने पर भी पति नहीं समझा। गम्भीर हालात में पीड़िता के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और पति के खिलाफ कोतवाली मिलक में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img