पत्नी की कोरोना रिपोर्ट आते ही पति को लगा जोर का झटका, रिपोर्ट पॉजिटिव सुनते ही आया हार्ट अटैक, मौत

0
10

मुजफ्फरपुर वेब डेस्क / देश में कोरोना का खौफ लोगो के सिर चढ़कर बोल रहा है | पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव सुनते ही पति को हार्ट अटैक आ गया | उसे अस्पताल ले जाया गया | लेकिन रस्ते में ही पति की मौत हो गई | मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है | इस घटना के बाद इलाके में बवाल मच गया | दरअसल स्थानीय लोग इस शख्स की मौत के बाद उसके शव को इलाके से बाहर ही ले जाने की मांग करने लगे | उन्हें संक्रमण का खतरा नजर आने लगा | स्थानीय लोगो ने एंबुलेंस से उसका शव उतरने नहीं दिया | हंगामे की सुचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर जेसीबी से आउटर में उस शव को दफनाया |

उधर मृतक की पत्नी को कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के सरैया में 60 वर्षीय इस व्यक्ति को जैसे ही उसकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिली | उसकी आंखे फटी की फटी रह गई | उसे तुरंत हार्ट अटैक आ गया | मृतक की पहचान सरैया प्रखंड के आनंदपुर गंगोलिया गांव निवासी मुरलीधर ठाकुर के रूप में हुई है |

बताया जाता है कि मुरलीधर ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी , जबकि उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव | पत्नी के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही मुरलीधर ठाकुर की तबीयत बिगड़ने लगी | उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए SKMCH लाया गया | इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ख़ुदकुशी, 18 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, मौका ए वारदात पर पुलिस

इसके बाद मृतक के शव को एंबुलेंस से घर लाया गया | इस दौरान बस्ती में हंगामा शुरू हो गया | यहां ग्रामीणों ने उनके शव को एंबुलेंस से बाहर नहीं आने दिया | बताया जाता है कि 7 घंटे तक उनका शव एंबुलेंस में ही पड़ा रहा है | मृतक का बेटा जयपुर रहता है, परिजनों ने उसे घटना की जानकारी दी | इस बारे में परिजनों ने प्रशासन को भी सूचना दी | उधर लोगो के रुख को देखते हुए मौके पर पहुंचे स्थानीय अफसरों ने परिवार की मदद से शव को आउटर में दफनाया |