Friday, September 20, 2024
HomeCrimeअब PFI के झंडों के साथ 'सर तन से जुदा' की धमकी,रिटायर्ड...

अब PFI के झंडों के साथ ‘सर तन से जुदा’ की धमकी,रिटायर्ड फौजी के परिजनों को मैसेज,रिटायर्ड फौजी अब भी लापता

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से एक रिटायर्ड फौजी लापता हो गया। रिटायर्ड फौजी बीते सोमवार से लापता बताया जाता है।कई कोशिशों के बावजूद उस रिटायर्ड फौजी से संपर्क नहीं हो पाया।इस बीच अचानक उनके फोन पर उन्हीं के नंबर से वाट्सएप पर ‘सर तन से जुदा’ का मेसेज और ‘पीएफआई’ के झंडे की फोटो भेजी गई।

इस मैसेज के बाद से ही परिवार में हड़कंप का माहौल बन गया है। परिजनों ने तुरंत इस संबंध में रोहिणी की प्रेमनगर थाने में जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। 

परिजनों के मुताबिक,दिल्ली के सुल्तानपुरी में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद करीब 25 साल पहले फौज से रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद वह दिल्ली के निठारी के एक स्कूल में काम कर करने लगे। बीते सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब वह अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार को उनकी चिंता सताने लगी। उन्होंने बताया कि,कई जगह उनको ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कई बार कोशिश करने के बाद भी संपर्क नहीं हुआ। 

इस मामले में रोहिणी जिले के डीसीपी जीआई सिंह सिद्धू ने न्यूज़ टुडे संवाददाता को बताया कि,पुलिस लगातार अपने लोकल इनपुट और टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लेते हुए रिटायर फौजी की तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल अभी तक लापता रिटायर्ड फौजी को कोई खबर नहीं मिली है। इस प्रकरण में पीएफआई की भूमिका भी सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। फिलहाल परिजन और पुलिस दोनों ही रिटायर्ड फौजी की तलाश में जुटे हुए हैं। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img