Friday, September 20, 2024
HomeNationalअब मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी, पुलिस...

अब मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल, अलर्ट पर अफसर

मुंबई : मुंबई के प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी मिली है। यह कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आया था। इसके बाद ताड़देव पुलिस ने हाजी अली दरगाह को अलर्ट किया है। मौके पर एक बीडीडीएस और कॉन्वेंट वेन को भी तैनात किया गया है। इस दौरान इलाके में एल एंड टी के प्रोजेक्ट साइट की जांच की गई। हालांकि, अभी तक टीम के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस फ़ोन करने वाले की खोजबीन में जुटी है। यह फोन बीते 3 नवंबर की रात किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जब कॉलर को दोबारा कॉल किया तो उसका फोन बंद आया। पुलिस कॉलर की पहचान और घटना के पीछे का कारण जानने में जुटी है। कुछ लोगों ने बताया है कि कॉल करने वाला व्यक्ति उल्हासनगर का है।  दिमागी रूप से बीमार इस व्यक्ति का इलाज भी चल रहा है। 

इससे पूर्व 20 अगस्त को भी मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आतंकी हमले की चेतावनी वाला फ़ोन आया था। इस मामले में मुंबई के सीपी विवेक फनसालकर ने बताया था कि देर रात मुंबई में ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल को कुछ मैसेज मिले थे, जिसमें आतंक फैलाने की बात करते हुए धमकी दी जा रही थी |

उनके मुताबिक इन संदेशों में उदयपुर और अमरावती में पिछले दिनों हुई घटनाओं का जिक्र किया गया था। इसमें  भारत में 26/11 के हमले जैसी घटना दोहराने की धमकी दी गई थी। संदेश में लिखा है कि यह नंबर ट्रेस करोगे तो यह बाहर का निकलेगा लेकिन, मुंबई में धमाका करने वाले लोग जल्द पहुंचने वाले हैं। फिलहाल मुंबई अलर्ट पर है। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img