
मुंबई: बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा के बाद दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की बोल्डनेस धूम मचा रही है। उम्र के इस मोड़ में भी हुस्न के जलवे बिखेरने के मामले में वे आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीना इस हफ्ते 66 साल की हो गईं। इस खास मौके पर फिर से नीना ने अपने बोल्ड अंदाज का इजहार किया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। नीना ने मेट्रो इन दिनों के कलाकारों और क्रू के साथ अपने इस जन्मदिन को यादगार बना दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई नीना का ड्रेसिंग सेंस देख हैरान है।

नीना ने अपने बॉलीवुड के करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, दमदार एक्टिंग के अलावा अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी वो जानी जाती हैं। उनकी अपकमिंग मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ चर्चा में बनी हुई हैं। ‘बिस्किट ब्रा’ पहने नजर आईं नीना नीना गुप्ता ने ‘मेट्रो इन दिनों’ के एक के प्रेस इवेंट में शामिल हुईं। उनके साथ फिल्म के बाकी स्टार्स आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग बसु मौजूद थे। इस इवेंट का शो-ऑफ नीना ही रही।

दरअसल, बीते दिनों मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के ही दिन नीना गुप्ता का 66वां बर्थडे सिर पर आ गया। उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर नीना की ड्रेस देख हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। उन्होंने व्हाइट कलर का रन काफ्तान कुर्ता कैरी किया, जिसका गला आगे से काफी बड़ा था। इस ड्रेस के साथ नीना ने गोल्डन कलर की ‘बिस्किट ब्रा’ पहनी, जो उनके लुक को बेहद बोल्ड बना रही थी। बता दें कि नीना की ये ड्रेस उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के फैशनेबल, हाउस ऑफ मसाबा ने तैयार किया था।

उम्र की इस दहलीज पर नीना का ये बोल्ड फैशन जहां सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है, तो कई उन्हें ट्रोल करने में भी पीछे नजर नहीं आ रहे है। नीना के कई फैंस ने कमेंट में लिखा कि ‘एज इज जस्ट ए नंबर’। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए।’ एक दूसरा लिखता है, ‘इस उम्र में आपसे इस तरह के ड्रेस की उम्मीद नहीं थी।’

एक अन्य फैन्स ने लिखा, ‘इतना मॉर्डन भी नहीं होना चाहिए की अपनी संस्कृति तक को भूल जाएं।’ एक दूसरा लिखता है, ‘रेखा जी और हेमा मालिनी जी के चरणों में प्रणाम… जो नई पीढ़ी को बतलाते है कि बुढ़ापे में कैसे रहना है।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

नीना गुप्ता और विवादों का पुराना नाता रहा है। उन्होंने बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में अपने क्रांतिकारी विचारों से जीने का नया अंदाज पेश किया था। नीना गुप्ता अपने बयानों और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर चर्चा में बनी रही। हिन्दी फ़िल्मों की एक बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अभिनेत्री, टीवी कलाकार और फिल्म डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर के रूप में वे अभी भी व्यस्त रहती हैं। उन्हें वर्ष 1990 में फ़िल्म “वो छोकरी’ के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला था।
नीना गुप्ता पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी धारदार है।

उनकी फिलॉसफी और जीने की कला ने साहित्य- अध्यात्म जगत में भी लोगों को सोचने पर मजबूर किया है। हालांकि उनके विचार अक्सर विवादों के लपेटे में नजर आये है। नीना ने नारीवाद को “फालतू” बताया था। एक इंटरव्यू में नारीवाद को “फालतू” बता कर नीना गुप्ता ने बखेड़ा कर दिया था। इसे लेकर काफी विवाद हुआ। नीना गुप्ता को उनके पहनावे और बयानों के लिए सोशल मीडिया पर कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा है।

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स के बीच संबंध 1980 के दशक में था, जिसमें उनकी बेटी मसाबा का जन्म हुआ था। वो बिन ब्याही मां बनी थी और अपने इस फैसले को लेकर समाज के ठेकेदारों के निशाने पर रही। हालांकि, सामाजिक संस्कारों की वकालत करने वालों ने नीना के फैसले को गलत ठहराया था। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना ? नीना गुप्ता ने वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते और बिना शादी के मां बनने के बारे में कभी नहीं छिपाया, मौका पड़ा तो खुल कर चर्चा की। उनका यही बोल्ड अंदाज, इस उम्र में भी कायम बताया जाता है। हैप्पी बर्थडे नीना जी, ज्यादातर फैन्स तो यही कह रहे है।