Saturday, September 21, 2024
HomeCrimeफ़िल्मी नहीं ये हकीकत है : 27 साल पहले रेप की वजह...

फ़िल्मी नहीं ये हकीकत है : 27 साल पहले रेप की वजह से पैदा हुआ बेटा अपनी मां को दिलवाएगा न्याय, 13 साल की उम्र में बिन ब्याही माँ ने दिया था बच्चे को जन्म , दर्ज हुई FIR ,अब डीएनए टेस्ट से चलेगा बाप का पता

शाहजहांपुर / उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक अदालत के आदेश पर 27 साल बाद मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के साथ 12 साल की उम्र में दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद की परिस्थितियां सामान्य रहीं। लेकिन अब हादसे के 27 वर्ष बाद अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई है। दरअसल बड़े होने पर बेटे ने अपने पिता का नाम जानने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई | पुलिस पीड़िता के बेटे का डीएनए कराएगी। उसके बाद मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि करीब 27 वर्ष पहले किशोरी अपनी बहन और बहनोई के घर शाहजहांपुर में रहती थी। इस दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाला नाकी हसन एक दिन उसके घर में घुस आया और उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि हसन के बाद उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी किशारी के साथ रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। कुमार ने बताया कि उस वक्त पीड़िता की उम्र 12 साल थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 13 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई थी और 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस बच्चे को शाहाबाद क्षेत्र के उधमपुर गांव के एक व्यक्ति को दे दिया गया। इसी बीच पीड़िता के बहनोई का ट्रांसफर रामपुर जिले में हो गया और किशोरी भी उनके साथ चली गई।

ये भी पढ़े : Bengal Elections: BJP में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती, ब्रिगेड ग्राउंड रैली में PM मोदी के साथ आएंगे नजर

‘शादी के 10 साल बाद पति ने दिया था तलाक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहनोई ने किशोरी की शादी गाजीपुर जिले के एक व्यक्ति के साथ करा दी, परंतु 10 वर्ष बाद जब उसके पति को रेप की घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला अपने गांव आकर रहने लगी। कुमार ने बताया कि अब तक महिला का बेटा बड़ा हो गया था और उसने अपने माता पिता के बारे में जानना चाहा तो उसे उसकी मां का नाम बता दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद बेटे ने अपनी मां से मुलाकात की और उसे पूरी घटना की जानकारी मिली।

ये भी पढ़े : मौत की छलांग: सांवले रंग ने ली छात्र की जान, 15वीं मंजिल से कूदकर की ख़ुदकुशी, फब्तियों ने कर दिया था बेचैन, जाने पूरा मामला 

बायोलॉजिकल पिता के बारे में जानना चाहत है बेटा

महिला के सिर्फ 13 साल का होने के कारण डॉक्टरों ने गर्भपात से इनकार कर दिया | उसने एक लड़के को जन्म दिया और उन्होंने उसे एक दंपति को गोद दे दिया, जिसे वे अपने पहले से जानते थे | दंपति उसकी अच्छी देखभाल करने का वादा किया था | बाद में महिला की शादी हो गई | सिंह के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है बेटा अब बड़ा हो गया. वह कुछ महीने पहले उसके पास आया और बायोलॉजिकल पिता के बारे में जानने के लिए उस पर दबाव डाला | इसलिए उसने डीएनए टेस्ट और कथित यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई के लिए अदालत जाने का फैसला किया |

ये भी पढ़े : सामने आया बिहार पुलिस का संवेदनहीन चेहरा, शव लेकर आने को बोल मौके से फरार हुई पुलिस, बोरी में शव लेकर 3 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा लाचार पिता, तब हुआ पोस्टमॉर्टम

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img