Nirmal Kapoor Last Rites: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई, 2025) शाम को मुंबई के एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। निर्मल कपूर का निधन शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बोनी कपूर अपनी मां निर्मल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भाई अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। अर्जुन कपूर भी दादी निर्मल के अंतिम दर्शन करने अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार की तैयारियां हो चुकी हैं। कुछ देर में उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।