Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhनागपुर में निर्भया कांड, बलात्कारियों ने हैवानियत की सारे हदें की पार, पीड़ित लड़की के प्राइवेट पार्ट...

नागपुर में निर्भया कांड, बलात्कारियों ने हैवानियत की सारे हदें की पार, पीड़ित लड़की के प्राइवेट पार्ट से की बर्बरता, 19 साल की लड़की अस्पताल में गंभीर हालत में 

नागपुर वेब डेस्क / नागपुर में निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | 19 साल की एक कामकाजी लड़की को सपने में भी इस बात का अंदाजा नहीं था क‍ि 52 वर्षीय उसका बॉस उस पर भूखे कुत्ते की तरह टूट पड़ेगा | इस दरिंदे ने पीड़ित के साथ न स‍िर्फ रेप क‍िया बल्क‍ि रॉड से उसके प्राइवेट पार्ट में  बर्बरता भी की | बताया जाता है कि आरोपी कारखाने में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है | उसने काम की आड़ में उसके साथ बर्बरता की | घटना ने द‍िल्ली के न‍िर्भया कांड की याद द‍िला दी है | घटना के बाद आरोपी फरार हो गया |

बताया जाता है कि रेप और बर्बरता की शिकार लड़की एक कपड़ा कारखाने में  काम करती है | इस घटना की जानकारी लगने पर पुल‍िस ने पीड़ित को अस्पताल दाखिल कराया है |आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ़्तारी के लिए एक टीम गोंदिया भी रवाना की गई है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img