Friday, September 20, 2024
HomeCrimeलॉक डाउन में निकाह की हसरत पड़ी महँगी, दो दूल्हों ने साजिश...

लॉक डाउन में निकाह की हसरत पड़ी महँगी, दो दूल्हों ने साजिश कर ई -पास हासिल किया, एक दूल्हा बना ड्राइवर तो दूसरा मरीज, चढ़े पुलिस के हत्थे, जानें फिर क्या हुआ

मुरैना वेब डेस्कमध्य प्रदेश के मुरैना शहर के दो दूल्हों ने निकाह के लिए फर्जी तरीके से पास हासिल किया | इन दो दूल्हों ने इमरजेंसी पास हासिल करने के लिए मरीज और ड्राइवर बनकर अधिकारियों से मदद मांगी थी। ई – पास हासिल करने के बाद दोनों दूल्हे अपने निकाह के लिए निजी वाहन से यूपी के आगरा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने यहाँ अपना निकाह किया | निकाह के तीसरे दिन ही दोनों का राज खुला गया | पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुरैना कोतवाली पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर रामवीर सेंथिया ने बताया कि इस मामले में वाहन मालिक और उसकी पत्नी सहित तीन अन्य पर भी केस दर्ज किया गया है। इसमें से एक की पत्नी कोरोना पॉजिटिव है | 

प्रतीकात्मक तस्वीर

कलेक्टर कार्यालय में लॉक डाउन पास के लिए दूल्हे इमरान कुरैशी और शाहरुख ने ड्राइवर एवं मरीज होने का नाटक किया था | मेडिकल कारणों से प्रशासन ने उन्हें पास दे दिया | लेकिन दोनों उस अस्पताल में ना जाते हुए जिसके लिए उन्होंने इजाजत मांगी थी, 30 अप्रैल को वे ग्वालियर के बजाये आगरा के सफर पर निकल गए। 

प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा में उन्होंने निकाह किया और अपनी-अपनी पत्नियों के साथ वापिस मुरैना के लिए लौट गए। बताया गया कि जिस वाहन पर दोनों दूल्हों ने सफर किया था, उसी वाहन से उसका मालिक आनंद राठौड़ भी उन्ही के पास से आगरा गया | इस वाहन से वो भी अपनी पत्नी को लेकर  मुरैना आया | इस तरह से एक वाहन पर दो व्यक्तियों के पास पर आधा दर्जन लोग लौटे | वापसी में जाँच के दौरान पुलिस कर्मियों ने जब पास की पड़ताल की तो उस वाहन पर मरीज और ड्राइवर के बजाये तीन जोड़े अर्थात तीन पुरुष और उनकी तीन पत्नियां पाई गई | 

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल विस्तार की कवायद जोरो पर , एक दर्जन मंत्री ले सकते है शपथ , पूर्व खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल का नाम भी शपथ लेने वालों में ? जल्द बढ़ेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कुनबा 

पुलिस कर्मियों ने फ़ौरन घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी | सभी 6 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, इसमें वाहन मालिक की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई | उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

शेष पांचों व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है |  पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है | पुलिस ने तीनों महिलाओं के बयान भी दर्ज किये है, जो अपने पतियों के साथ लॉक डाउन तोड़ते हुए मुरैना पहुंची थी |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img