फारूक मेनन /
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में किसान 10 सुत्रीय मांगो को लेकर पदयात्रा कर रहे है | किसानों की पदयात्रा आज राजिम मंडी से शुरु हुयी जो कल राजभवन पहुंचकर खत्म होगी | किसान कल राज्यपाल के सामने अपनी मांगे रखेंगे | हालांकि आज जैसे ही किसानों ने अपनी पदयात्रा शुरु की तो जिला प्रशासन ने उन्हें रोक दिया | तकरीबन एक घंटे की बहस के बाद किसानों को पदयात्रा की अनुमति दी गयी, किसानों की इस पदयात्रा को अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा का भी समर्थन प्राप्त है | किसानों के मुताबिक जिले के लगभग 80 ऐसे किसान है जिनका रबी फसल के धान का भुगतान नही हुआ है | तकरीबन 45 लाख की राशि राइस मिलर द्वारा नही दी गई है | किसानों ने इसको लेकर मंडी सचिव, कलेक्टर, और कृषि मंत्री तक गुहार लगायी मगर उनका भुगतान नही हुआ | अब किसानों को राज्यपाल से उम्मीद है कि वे उनकी मांगो को जल्द पुरा करेगी | इसी आशा के साथ आज किसानों ने राजिम मंडी से राजभवन तक अपनी पदयात्रा शुरु की है।
किसानों की अन्य मांगों में प्रमुख रुप से–
कृषि उपजों की मंडियों में समर्थनमूळ्य से बोली शुरू किया जाए तथा मंडी अधिनियम का पालन करते हुए तौल के 24 घंटे में मंडी परिसर में भुगतान किया जाए |
बे-मौसम बारिश से हुए फसल क्षति का तत्काल आकलन कर क्षतिपूर्ति दिया जाए |
क्षेत्रीय समग्र आर्थिक भागीदारी तथा मुक्त व्यापार संधी रद्द किया जाए |
स्वामीनाथन आयोग की रिफारिश को लागू किया जाए |
