धर्म / भगवान गणेश का महापर्व गणेश चतुर्थी आ गया है | इस साल गणेशोत्सव 2 सितंबर से 12 सितंबर तक मनाया जाएगा | गणपति के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाने वाली गणेश चतुर्थी पर कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है | आइए आपको बताते हैं कि गणेश चतुर्थी पर क्या करना अशुभ माना जाता है –
1. हिंदू धर्म के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए | यदि आप भूलवश चंद्रमा का दर्शन कर भी लें तो जमीन से एक पत्थर का टुकड़ा उठाकर पीछे की तरफ फेंक दें |
2. गणेश चतुर्थी की पूजा में किसी भी व्यक्ति को नीले और काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए | ऐसे में लाल और पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है |
3. गणपति की पूजा करते वक्त कभी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए | मान्यता है कि तुलसी ने भगवान गणेश को लम्बोदर और गजमुख कहकर शादी का प्रस्ताव दिया था | गणेश भगवान ने नाराज होकर उन्हें श्राप दिया था |
4. गणपति की पूजा में नई मूर्ति का इस्तेमाल करें | पुरानी मूर्ति को विसर्जित कर दें | घर में गणेश की दो मूर्तियां भी नहीं रखनी चाहिए |
5. भगवान गणेश की मूर्ति के पास अगर अंधेरा हो तो ऐसे में उनके दर्शन नहीं करने चाहिए | अंधेरे में भगवान की मूर्ति के दर्शन करना अशुभ माना जाता है |
