बस्तर / चित्रकोट उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है | कांग्रेस के राजमन बेंजाम की 17853 मतों से जीत हुई है | उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी लछुराम कश्यप को भारी मतों से हरा दिया है | चित्रकोट उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे | वहीँ कांग्रेस में जीत का जश्न शुरू हो गया है | कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम मतगणना शुरु से ही बढ़त बनाए हुए थे | चित्रकोट उपचुनाव में जीत के साथ ही बस्तर संभाग में कांग्रेस-भाजपा की स्थिति 12-0 की हो गई है | वहीं विधानसभा के भीतर भाजपा की सीटें घटकर 14 हो गई है जबकि कांग्रेस की स्थिति 68 से बढ़कर 69 हो गई है |

चित्रकोट से विधायक चुने गए दीपक बैज के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था | जिसके बादल यह सीट खाली थी | इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत यहां झोंक दी थी लेकिन कांग्रेस अपनी इस सीट को उपचुनाव में बचाने में कामयाब रही |
