
रायपुर / राज्योत्सव के ठीक पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम भूपेश ने आज कैबिनेट में ये निर्णय लिया है कि सरकार अपने वादों के अनुरूप 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर ही धान की खरीदी करेगी। वहीं युवाओं को नौकरी देने के के वादे पर कहा है कि प्रदेश में 14500 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सरकार ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान करते हुए नगरीय आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मौसम और बारिश की वजह से नमी को देखते हुए धान खरीदी अब 15 नवंबर के बजाय 1 दिसंबर से होगी। ये खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होकर 15 फरवरी तक होगी। कांग्रेस सरकार अपने वादों के अनुरूप 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर ही धान की खरीदी करेगी।
मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने कड़े प्रावधान किये हैं। प्रति एकड़ 15 क्विंटल की खरीदी होगी। इस बार प्रदेश में 19 लाख लोगों ने पंजीयन कराया था, जबकि पिछली दफा सिर्फ 16 लाख ही पंजीयन किया गया था। वहीं कैबिनेट में आरक्षण को लेकर संसोधन भी किया गया है | अब जिला संवर्ग के पदों पर जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा | कृषि मंत्री ने बताया कि मक्का की खरीदी 1750 रूपए में किया जाएगा, धान खरीदी केंद्र का दौरा कर बाहर से आने वाले धान पर नजर रखी जाएगी। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है |