अलीगढ / अलीगढ के धनीपुर हवाई पट्टी पर मंगलवार की सुबह एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया | यह चार्टर्ड प्लेन अलीगढ रूटीन चेक्स के लिए आया था | हादसे के दौरान इस प्लेन में क्रू मेंबर सहित कुल 6 लोग सवार थे | जो सकुशल प्लेन क्रैश होने के बाद उससे बाहर निकल आये | जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट दिल्ली से अलीगढ की उड़न पर था | लैंडिंग के दौरान यह प्लेन बिजली की तारो से जा उलझा | एयर चार्टेड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का सेस्सना 560XL साइटेशन एयरक्राफ्ट VT-AVV के नाम से रजिस्टर्ड था | फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है |
