बिलासपुर / बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व को केंद्र ने इको सेंसेटिव जोन ESZ घोषित किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदेश के केवल एक टाइगर रिजर्व को चुना है। अब टाइगर रिजर्व के एक-एक जमीन का वन विभाग हिसाब रखेगा। ESZ से जैव विविधता के सरंक्षण में भी मदद मिलेगी। साथ ही बेजाकब्जे की समस्या से निजात मिलेगी। जंगल पर कब्जा होने पर तत्काल उसकी मॉनिटरिंग करके उसे रोकने में मदद मिलेगी। इसी तरह जंगल में बसे गांव जो विस्थापन की लगातार मांग कर रहे थे उन्हें भी अब बेहतर जगह पर शिफ्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है।
केंद्र सरकार से इसके लिए वन विभाग को पर्याप्त बजट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अचानकमार टाइगर रिजर्व पूरे देश के पटल में अपना विशिष्ट स्थान रखेगा। इस तरह इसे गौरव की बात माना जा रहा है।
