झारखंड | झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की RPF के जवान ने गोलियों छलनी कर दी | जानकारी के अनुसार यह घटना झारखंड के रामगढ़ के बरकाकना की है, जहां देर रात एक परिवार के पांच सदस्यों को रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान ने गोली मार दी, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जिसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है | आरोपी जवान का नाम पवन कुमार सिंह बताया है रहा है | पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी जवान के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है |
जानकारी के अनुसार अशोक राम के परिवार में सात सदस्य हैं | बड़ा बेटा रमेश ऑटो चालक है | घटना के समय वह बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर था| हमले में बची रजनी उर्फ प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने ही पवन कुमार सिंह रहता है और उसी के यहां से दूध लेने आता था | देर रात में भी पवन दूध लेने आया | इसी दौरान पिता अशोक राम से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गयी | इसके बाद उन्होंने आरोपी जवान को दूध देने से मना कर दिया | इसके बाद पवन ने पिस्टल निकाल कर पिता, मां, दो बहनों और भाई को गोलियों से भून दिया | गोली लगने से मां लीला देवी की घर में ही मौत हो गयी ,जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया | वही दो लोगो की हालत अभी भी गंभीर है |
