धर्म शांति और मोक्ष का साधन माना जाता है | यही वजह है कि लोग धर्म की ओर आकृष्ट होते हैं, लेकिन कुछ ढोंगी बाबाओं की वजह से आज धर्म के प्रति लोगों की आस्था कम और धर्म के साधकों के प्रति कमजोर होती जा रही है | पर यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर वो कौन सी वजहें है जिससे लोग ऐसे बाबाओं के चंगुल में फंस जाते हैं | उनको भगवान मानने लगते हैं | उनके पीछे पागल हो जाते हैं | कोई कितना ही बड़ा साधू क्यों न हो, अगर वो घटिया है तो उसका घटियापन सामने आ ही जाता है | राम रहीम, आसाराम जैसे लोगों के उदाहरण आपके सामने हैं ही | ये दोनों रेप के दोषी हैं | अपने-अपने आश्रम में रहने वाली शिष्याओं का इन लोगों ने रेप किया था और अब जेल में बंद हैं |
ताजा मामलागुरुग्राम का है ,यहां एक पुजारी पुलिस के हत्थे चढ़ा है | उस पर अनुष्ठान के बहाने 19 साल की एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है | जिस पुजारी पर आरोप लगा है उसका नाम रमाकांत शर्मा है बताया जा रहा है | दरअसल 21 अगस्त को लड़की मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी | रमाकांत उसकी कुंडली बना रहा था | इसके लिए उसने लड़की से डेट ऑफ बर्थ और टाइम की जानकारी ली | इसके बाद उसने लड़की से कहा कि उसके ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे | उसे एक पूजा करवानी पड़ेगी. अगर पूजा नहीं करवाई, तो लाइफ में प्रॉब्लम्स आ सकती हैं | लड़की ने पूजा के लिए हां बोल दिया | इसके बाद रमाकांत उसे मंदिर के एक कमरे में ले गया | वहां प उसने तेज-तेज मंत्र पढ़ना शुरू कर दिया और इसी बीच लड़की को गलत तरीके से छूने लगा | लड़की को समझ ही नहीं आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है | उसने किसी तरह खुद को संभाला | जब पूजा खत्म हुई तो रमाकांत ने एक और पूजा के लिए कहा | साथ ही ये भी कहा कि लड़की इस बारे में किसी से कुछ न कहे | जिसके बाद लड़की घर गई, वो परेशान थी | उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे | फिर दूसरे दिन महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की | पुलिस ने पुजारी को मंदिर से गिरफ्तार कर लिया | रमाकांत ने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया है |
