नौकरी का झांसा देकर औरतों का फ़ायदा उठाना उनका रेप करना | यह अक्सर सुनने और दखने को मिलता है | कुछ ऐसे ही मामले में चेन्नई का रहने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ़्तार किया गया है | उसपर आरोप है कि वो औरतों को फाइव स्टार होटल में नौकरी दिलाने का दावा करता था | बदले में उनसे उनकी नग्न तस्वीरें मांगता था | पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है | फ़िलहाल पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा और कितनी के साथ किया है |
पुलिस के मुताबिक प्रदीप चेन्नई की एक नामी-गिरामी आईटी कंपनी में काम करता था | हैदराबाद की एक महिला ने उसके खिलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई थी | जब पुलिस ने जांच की तो और ख़ौफ़नाक़ मंज़र सामने आया | प्रदीप के फ़ोन में 60 अन्य औरतों की नग्न तस्वीरें थीं | शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि प्रदीप उसके पास एक नौकरी का ऑफर लेकर आया था | उन्होंने बताया कि नौकरी फाइव स्टार होटल में काम करने की थी | बदले में उसने महिला की नग्न तस्वीरें मांगी | उन्होंने बताया कि पहले प्रदीप ने महिला से उसकी नार्मल तस्वीरें मांगी | फिर उसने नग्न तस्वीरों की मांग की | उसने कहा कि होटलवाले जानना चाहते हैं कि उसका शरीर दिखता कैसा है | महिला ने भी उस आदमी की बात पर भरोसा कर लिया और अपनी तस्वीरें भेज दीं | तस्वीरें मिलने के बाद प्रदीप ने महिला से कन्नी काट ली और बात करनी बंद कर दी |
दरअसल, इस आरोपी ने देश भर में 600 महिलाओं के साथ ऐसा किया है | इस आदमी का असली नाम भी प्रदीप नहीं है | असली नाम है क्लेमेंट राज. वो आईटी कंपनी में काम करता था | पर औरतों को ये बताता था कि वो नौकरी दिलवाने का काम करता है | देश के 16 राज्यों में उसने ये कांड किया है | जिसमें से कुछ महिलाएं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की थीं | उसने तमिलनाडु में रहने वाली महिलाओं के साथ भी यही हरकत की है | लेकिन वहां ज़्यादा औरतें इसका शिकार होने से बच गईं | आरोपी को शक था कि वहां वो पकड़ा जाएगा | क्लेमेंट राज शादीशुदा था वो और उसकी पत्नी दोनों नौकरी करते थे | अलग-अलग शिफ्ट में काम करते थे | वो घर पर अकेले रहता था बोर होता था | अपनी बोरियत भगाने का उसने बहुत ही डरावना तरीका निकाला | उसने इंटरनेट पर जॉब पोर्टल्स ढूढ़ने शुरू किए | उसमें से उसने महिलाओं के नंबर निकाले ये सारी महिलाएं रिसप्शिनिस्ट की नौकरी ढूंढ रही थीं | उसने महिलाओं को फ़ोन करना शुरू किया | उनसे कहता कि उसका नाम प्रदीप है वो एक फाइव स्टार होटल में डायरेक्टर है | वो उन्हें इंटरव्यू में बुलाने की बात कहता , साथ में ये भी कहता कि उनको एचआर का फ़ोन आएगा | इसके बाद क्लेमेंट इन महिलाओं से व्हट्सएप पर बात करता | उनसे अलग-अलग एंगल में अपनी नग्न तस्वीरें भेजने के लिए कहता | वजह के तौर पर बताता कि होटल जानना चाहता है वो दिखती कैसी हैं | उनका शरीर कैसा है, क्योंकि वो एक फ्रंट डेस्क जॉब है | दिखने में अच्छा बेहद ज़रूरी है | क्लेमेंट महिलाओं को वीडियो कॉल भी करता | उनसे कपड़े उतारने के लिए कहता | ये सब वो अपने फ़ोन पर रिकॉर्ड कर लेता |
