धमतरी | पेड़ पर शिकार के लिए चढ़ा तेंदुआ की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई | तेंदुओं के तार पर लटके होने की सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया । मादा तेंदुए को करंट लगने से मौत के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को पता चला उन्होंने वन अधिकारियों को इसकी तुरंत सूचना दी | घटना स्थल पर पहुंचे वन कर्मचारियों द्वारा मादा तेंदुआ के शव को लेकर मगरलोड डिपो लाया गया | जहां उसे पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया | जिसके बाद गरियाबंद वन मंडल अधिकारी जेआर भगत एवं उप वन मंडल अधिकारी केएल निर्मलकर धमतरी के निर्देशन में तेंदुआ का दाह संस्कार किया गया |
जानकारी के अनुसार विकास खंड मगरलोड मुख्यालय के उत्तर सिंगपुर वनक्षेत्र मोहदी के ग्राम पंचायत बिरझुली के आश्रित गांव आलेखुटा में एक मादा तेंदुआ विचरण करते देखा गया था | जिसे देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया था | बताया जाता है कि मादा तेंदुए ने रोड किनारे पेड़ पर चढ़े बंदरों के शिकार करते वक्त पेड़ पर चढ़ गया | पेड़ पर चढ़ते वक्त हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत । ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में कई जंगली जानवर है सुरक्षा को लेकर वन अमला को मुस्तैद रहना अति आवश्यक है |

