
अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक फर्जी पुलिस कर्मी पुलिस के हत्थे चढ़े है | वे कभी ट्रैफिक पुलिस कर्मी बन कर वाहनों की चेकिंग किया करते थे | तो कभी पुलिस की धौस दिखा कर दुकानदारों के यहाँ सामानो का स्टॉक चेक किया करते थे | कुछ भी चीजे संदेहस्पद पाए जाने पर वे मोटी रकम की मांग करते थे | आरोपी का नाम सहजोर अली बताया जा रहा है | आरोपी अंबिकापुर के सत्तीपारा का रहने वाला है |
जानकारी के अनुसार एक वाहन चालक से गाडी के कागजात को लेकर जब इनकी कहा सुनी हुई तो गाडी मालिक ने रिश्वत की मांग कर पुलिस कर्मियों की सुचना आला अफसरों की दी | जांच में पता पड़ा कि वह फर्जी पुलिस कर्मी है | आखिरकार नकली पुलिस कर्मी को असली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |
पुलिस ने बताया किआरोपी सहजोर अली ने पूर्व में भी ट्रैफिक पुलिस बनकर कई अवैध उगाही की वारदात को अंजाम दे चुका है | आरोपी ने शिक्षा विभाग के बाबू मोहन लाल यादव से 4 हजार रुपए की अवैध उगाही की थी | बहरहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है |