
सूरज सिंह |
बेमेतरा | मामूली विवाद में खुखार पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया | आरोपी का नाम गोवर्धन साहू बताया जा रहा है | सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे लिए और मुआयना करने के बाद पसटमार्टम के लिए भेज दिया | बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है |
घटना साजा इलाके के ग्राम चिल्फी की है | बताया जाता है पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था | आज भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ | विवाद इतना बढ़ा कि गोवर्धन ने अपनी पत्नी मृतक रीना साहू पर घर में रखे धारदार हथियार से एक के बाद एक सिर पर कई वार कर दिया | हमले से मृतक जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई | हत्या सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |