
एक महिला नेता ने राष्ट्रीय महिला आयोग के पास एक शिकायत की है कि उसकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल हो रहा है | यह घटना पंजाब के बटाला शहर की है | जानकारी के अनुसार कोई अज्ञात शख्स एक सेक्स साइट चला रहा है, जिसमें महिला नेता की तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है | ये भी बताया कि इस मामले में महिला नेता ने बटाला पुलिस से शिकायत भी की थी, वो भी ढाई महीने पहले, लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई है | महिला नेता का कहना है कि ढाई महीने पहले शिकायत होने के बाद भी पुलिस ने सेक्स साइट चलाने वाले को नहीं पकड़ा | इसलिए फिर महिला ने दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग में इस मामले की शिकायत की | महिला आयोग ने बटाला पुलिस को फटकार लगाई है और इस मामले में 30 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है |
बताया जाता है कि महिला एक राजनीतिक पार्टी की प्रदेश स्तरीय नेता है | उसका आरोप है कि सोशल मीडिया पर किसी ने सेक्स इन दिल्ली नाम का एक ग्रुप बनाया था | जिसमें उसकी तस्वीरें भी डाली गई थीं | महिला को अपनी तस्वीरों के बारे में उसके किसी रिश्तेदार ने बताया | जब उसे इस बात की खबर मिली, तब उसने सेक्स साइट चलाने वाले आदमी से अपनी पहचान छिपाकर ऑनलाइन चैट भी की | आदमी ने उसे कुछ महिलाओं की तस्वीरें भेजी, जिनमें उसकी खुद की तस्वीर भी थी | ये सब भेजकर आदमी ने उसे दिल्ली में सेक्स का ऑफर भी दिया था | जब महिला ने उसके सामने अपनी असली पहचान रखी, तो आदमी ने चैट करना बंद कर दिया |