
रायपुर | नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव अप्रत्य़क्ष प्रणाली से होंगे | भूपेश कैबिनेट के बाद अब राजभवन से भी निकाय चुनाव संशोधन अध्यादेश को मंजूरी मिल गई है | जिसके बाद नगरीय निकाय अध्यादेश को राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मंजूरी दे दी है | पहले तो राज्यपाल ने अध्यादेश में कई क्वेरी निकाल दी थी | बाद में क्वेरीज के जवाबों से संतुष्ट होकर राज्यपाल ने नगरीय निकाय अध्यादेश को मंजूरी दे दी |
बतादें कि अगले ही महीने नगरीय निकायों में चुनाव होना है | राजभवन से अध्यादेश पर मुहर लगने के बाद इस अध्यादेश का राजपत्र में प्रकाशन कराया जायेगा और इसके आधार पर ही नवंबर महीने में नगरीय निकाय चुनाव की रुपरेखा और कार्यक्रम का ऐलान किया जायेगा | बता दें कि मध्यप्रदेश में इसी अध्यादेश को वहां के राज्यपाल ने मंजूरी देने से रोक दिया था | मुख्यमंत्री कमलनाथ को राजभवन जाकर राज्यपाल लालजी टंडन से आग्रह करना पड़ा | तब जाकर मंजूरी मिल पाई थी | इधर राज्यपाल अनसुइया उइके ने आज अध्यादेश में क्वेरी निकाल कर सत्तापक्ष की नींद उड़ा दी थी | लेकिन, आखिरकार क्वेरी के जवाब से संतुष्ट होकर उन्होंने आज शाम पांच बजे अध्यादेश पर दस्तखत कर दी |
पार्षदों के जरिये महापौर और अध्यक्ष चुने जाने वाले नगरीय निकाय अध्यादेश को मंजूरी देने से पहले राज्यपाल अनसुइया उइके ने आज सुबह उसमें कई क्वेरी निकाल दी है | राज्यपाल को चूकि कल बाहर जा रही हैं इसलिए अगर आज इस पर अध्यादेश पर दस्तखत नहीं होता तो मामला कुछ दिन के लिए लटक जाता |