चंद्रयान 2 ने पहली तस्वीर भेज दी है | चंद्रमा की यात्रा पर रवाना हुए चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने ये तस्वीर भेजी है | ये तस्वीर चांद की सतह से 2650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है | इस तस्वीर को इसरो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है | वैसे ये तस्वीर तो 21 अगस्त के दिन ली गई लेकिन शेयर 22 अगस्त के दिन की गई है | |
इस तस्वीर में 2 खास बात ये भी है कि इसमें मेर ओरिएंटर बेसिन और अपोलो क्रेटर्स को साफ देखा जा सकता है | इससे पहले इसरो ने 4 अगस्त के दिन चंद्रयान-2 की ओर से भेजी गई धरती की तस्वीरें शेयर की थीं | चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम 6 सितंबर के दिन चांद पर पहुंचेगा उसके बाद आगे की प्रकिया होगी |
