एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / अपने कूल अंदाज के लिए जानी जाने वाली मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं | हाल ही में उन्होंने रोहनप्रीत के साथ अपना रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था | इसके बाद से ही नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की ख़बरें खूब ज़ोरों पर हैं, हालांकि अभी तक किसी भी तारीख का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है | वहीं दोनों सिंगर का पहला सॉन्ग ‘नेहू दा ब्याह’ को रिलीज कर दिया गया है | जिसे उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं |

दरअसल मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के पहले सॉन्ग को ‘देसी म्यूजिक फैक्ट्री’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है | जिसे एक ही दिन में खबर लिखे जाने तक 25 लाख 31 हजार 627 से ज्यादा बार देखा जा चुका है | गाने में दोनों की रोमांटिक जोड़ी को रोमांस करते देखा जा सकता है | फैंस को यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है | बता दें कि इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था |
इस वीडियो में खूब ढोल नगाड़े बज रहे हैं | जिसकी थाप पर रोहनप्रीत और नेहा को जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है | वहीं दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दिए | स्टेज पर भी दोनों डांस करते दिखे | फिलहाल जिस तरह से एक एक कर रस्में हो रही हैं, उससे साफ है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी भी जल्द ही हो जाएगी | हालांकि अभी तारीख को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे |
