Friday, September 20, 2024
HomeNationalअमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडन अब से कुछ देर बाद लेंगे शपथ, हाथो में...

अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडन अब से कुछ देर बाद लेंगे शपथ, हाथो में होगी 127 साल पुरानी घरेलू बाइबल, भारत समेत विश्व के सभी देशो में देख सकेंगे समारोह, भारत -अमेरिकी संबंधो को लेकर नई इबारत आज से, भारतवंशियो को सरकार में मौका 

दिल्ली / विश्व के सबसे शक्तिशाली संयुक्त राज्य अमेरिका में आज आधिकारिक रूप से सत्ता रिपब्लिकन के हाथ से निकलकर डेमोक्रेट्स के पास चली जाएगी। अब से कुछ देर बाद चयनित राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर काफी सख्ती बरती गई है। दरअसल, बीते दिनों निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में किए गए प्रदर्शन के बाद स्थिति को लेकर सुरक्षा का चाक चौकस प्रबंध किया गया है | 

अमेरिकी समयानुसार, बुधवार को मुख्य शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय समय अनुसार यह रात 10 बजे होगा। शुरुआत अमेरिका के राष्ट्रगान से होगी। पद ग्रहण दोपहर 12 बजे होगा। इसके पहले सुबह नौ बजे से दूसरे आयोजन शुरू हो जाएंगे। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स स्थानीय समयानुसार 12 बजते ही कैपिटल के वेस्ट फ्रंट में बाइडन को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण का यह पारंपरिक स्थान है जहां नेशनल गार्ड्स के 25 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

78 वर्षीय बाइडन अपने परिवार की 127 वर्ष पुरानी बाइबिल के साथ शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडन अपने हाथों में बाइबिल लिए खड़ी रहेंगी। अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बनने जा रहे बाइडन शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम अपना पहला संबोधन देंगे।  बाइडन के साथ 56 वर्षीय हैरिस पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी उप राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचेंगी। उन्हें सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर पद की शपथ दिलाएंगी।

जो बाइडन की टीम ने भारतीय मूल के रोहित चोपड़ा को अहम जिम्मेदारी सौपी गई है | उन्हें कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन ब्यूरो को नया निदेशक चुना गया है। एफटीसी कमिश्नर चोपड़ा ने 2008-09 में तेजी से बढ़े शिक्षा लोन की ओर सबका ध्यान खींचा था। इसे देखते हुए डेमोक्रेट्स ने कोविड-19 पैकेज के तहत लाखों अमेरिकी विद्यार्थियों को लोन में राहत दिलाने के लिए उन्हें चुना है। जो बाइडन के आज होने वाले ऐतिहासिक भाषण को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय रेड्डी ने तैयार किया हैं | यहाँ भाषण एकता और सौहार्द पर आधारित है ।

ये भी पढ़े : आखिरकर जनता के पैसों का मोल जाना पीएम मोदी ने , जन भावनाओं के अनुरूप संसद की कैंटीन में खाने पर सब्सिडी का खात्मा , बजट सत्र से सांसदों को चुकाने होंगे अब पूरे दाम , संसद की कैंटीन से ख़त्म हुई सब्सिडी से विपक्ष हैरत में 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img