रायपुर / रायपुर के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक एमएमआई के नए प्रबंधन ने काम काज संभालने के बाद अस्पताल परिसर में नई सेवाएं उपलब्ध कराने और मरीजों को अच्छा इलाज मुफ्त में मुहैया कराने के लिए नई रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है | जल्द ही इसे अमल में लाया जायेगा | इसके मूल संस्थापक सदस्यों ने बैठक कर अस्पताल के विकास और उसकी स्थापना के मकसद को पूरा करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की |

संस्थापक सदस्यों ने एक बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि कोर्ट के आदेश को ही शासन ने अमल में लाया है | इसके तहत ही अस्पताल प्रबंधन की बागडोर इसके मूल निर्माणकर्ता और संस्थापक सदस्यों को दी गई है | उन्होंने कहा कि अनधिकृत पूर्व प्रबंधन खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे की तर्ज पर लोगों के बीच भ्रम फ़ैलाने में जुटा है | उसके अवैध कब्जा किये जाने जैसे तमाम आरोप बेबुनियाद है | संस्थापक सदस्यों ने अदालत के निर्देशों को लागू करवाने के लिए शासन -प्रशासन की कार्रवाई के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया है |

इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘अब होगा न्याय’ जैसी परिकल्पना को साकार कर आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता कायम कर रही है | यह उसकी लोकहित की भावना को दर्शाता है | MMI अस्पताल संचालन को लेकर संस्थापक सदस्य एकजुट है और उन्होंने अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखा दिए गए अनधिकृत सदस्यों पर तथ्यहीन और भ्रामक जानकारी देकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है | संस्थापक सदस्य प्रदीप गुप्ता की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि प्रदेश में एमएमआई का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है | इसके चलते पूर्व काबिज अनधिकृत पदाधिकरियों को असहनीय पीड़ा हो रही है |

उन्होंने बताया कि एमएमआई का संचालन डॉ. देवीशेट्टी ही कर रहे हैं | यही नहीं आने वाले दिनों गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त और रियायती दरों पर समूचित इलाज कराने की व्यवस्था होगी | उन्होंने बताया कि संस्था MMI ट्रस्ट का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं है | जैसा की पूर्व प्रबंधन किया करता था | उन्होंने दोहराया कि MMI अस्पताल के संचालन के संबंध में पूर्व प्रबंधन के तमाम आरोप और जानकारियां बेबुनियाद और भ्रामक है |

प्रदीप गुप्ता और महेन्द्र धाड़ीवाल ने कहा कि MMI अस्पताल के सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पहले की तरह भविष्य में भी अपनी सेवाएं प्रदेश की जनता को उपलब्ध कराएगा | उन्होने बताया कि भविष्य में अस्पताल में और नई चिकित्सा सेवा और आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है | इससे राज्य के मरीजों को मुंबई, दिल्ली या अन्य कोई महानगर का रुख नहीं करना पड़ेगा | बल्कि रायपुर में ही उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा |