मुंबई : बॉलीवुड को कपूर खानदान से एक नई हीरोइन मिलने वाली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में बेबी को जन्म दिया है। बॉलीवुड में फैंस के सबसे चहेते कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा बनने से फैंस भी खुश है।

डिलेवरी के लिए आज पति रणबीर कपूर के साथ आलिया सुबह ही एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंची थी। आलिया के साथ अस्पताल में कपूर फैमिली और भट्ट परिवार के कुछ लोग भी शामिल है।आलिया और रणबीर के बेबी का बेसब्री से इंतजार उनके फैंस भी कर रहे हैं।हालाँकि अभी बेबी की तस्वीर सामने नहीं आई है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एच एन रिलायंस अस्पताल में गायनों विभाग में देखा गया है। अस्पताल में दोनों की गाड़ी को देखते ही लोग उन्हें बधाई देने लगे। अस्पताल के बाहर रणबीर कपूर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे थे।बताया जा रहा है कि आलिया और उनकी बेटी स्वास्थ है।