Monday, September 9, 2024
HomeInternationalNepal: विमान क्रैश, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा - तफरी, प्लेन...

Nepal: विमान क्रैश, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा – तफरी, प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत, नेपाल सरकार के संपर्क में भारतीय दूतावास…..

नई दिल्ली: नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक यात्री विमान क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग में समां गया। इसमें 19 यात्री सवार थे। इनमें 18 की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है।

पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। हवाई अड्डे पर धुएं का घना गुबार देखा गया। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट पर अफरा – तफरी देखी जा रही है। यहाँ कई फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों का तांता लगा हुआ है। एयरपोर्ट में मृतकों के कई परिजनों ने हल्ला बोला है। उनका आरोप है कि विमान क्रैश को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। उनके परिजनों का कोई अता – पता नहीं चल रहा है। हेल्पलाइन नंबर भी नहीं दिया गया है। एयरपोर्ट में कई भारतीय यात्री भी अपने परिजनों को लेकर परेशान दिखे। बताया जाता है कि काठमांडू से पोखरा जाने वाले विमान के आसमान में उड़ान भरते ही वो रनवे से बाहर निकल गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान के रनवे में नियंत्रण खोने और दायरे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। हालांकि सरकार ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 सदस्य सवार थे।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img