Thursday, September 19, 2024
HomeAstrology - Rashifalकालीचरण महाराज की हुई रिहाई, नीलकंठ त्रिपाठी की टीम ने किया भव्य...

कालीचरण महाराज की हुई रिहाई, नीलकंठ त्रिपाठी की टीम ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। कालीचरण महाराज की जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली थी। जिसके बाद उन्हें आज जेल से रिहाई दी गई।
बता दें कि कालीचरण महाराज जेल से रिहा होते ही सबसे पहले धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी से मुलाकात किया। कालीचरण महाराज जेल से सीधा नीलकण्ठ त्रिपाठी के निवास स्टेशन रोड नहर पारा स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।

जहां ढ़ोल बाजे के साथ कालीचरण महाराज का नीलकंठ त्रिपाठी की टीम ने स्वागत किया। इस दौरान धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी, स्वामी राजेश्वरानंद, उज्ज्वल मिश्रा, ऋचा मिश्रा, सुरभि शर्मा, टेकराम देवांगन, दीपाली चौधरी, सौम्या, आशीष बाजपेयी समेत अन्य मौजूद रहे।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img