भारतीय नौसेना में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है | भारतीय नौसेना ने सेलर के पदों पर भर्ती निकाली है | जिसकी सारी डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जारी कर दी गई है | नौसेना ने नेवी सेलर के 2,700 पदों की भर्ती के लिए अपने अगस्त 2020 बैच की घोषणा की है | भारतीय नौसेना AA (नाविक- Artificer Apprentice) या भारतीय नौसेना SSR (नाविक- वरिष्ठ माध्यमिक) बनने के इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते है | बता दें, भारतीय नौसेना भर्ती के लिए अपने आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2019 है |
पदों की जानकारी
सेलर सीनियर सेकंडरी: 2,200 पद सेलर आर्टिफिशर अप्रेंटिस (एए): 500 पद
योग्यता
भारतीय नौसेना में सेलर सीनियर सेकंडरी के लिए: इच्छुक उम्मीदवारों को मैथ्स और फिजिक्स के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो | इनमें से कम से कम एक विषय यानी। रसायन विज्ञान / कंप्यूटर / जीव विज्ञान होना चाहिए |
भारतीय नौसेना AA के लिए: इच्छुक उम्मीदवारों को गणित और फिजिक्स के साथ 12वीं कक्षा पास की हो | कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए |
कैसे होगा चयन
नाविक पदों के लिए भारतीय नौसेना भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षणों (सीबीटी), पल्मोनरी फ़ंक्शन टेस्ट (पीएफटी) और चिकित्सा परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होगी | चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी 21,700 से 69,100 होगी |