
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की गुंबद पर लगे ‘राष्ट्रीय चिन्ह'(अशोक के सारनाथ सिंह स्तंभ) स्थापित किए जाने को लेकर कानूनी जंग शुरू हो गई है| हालांकि,इस मामले में चीफ जस्टिस ने बहुत ही सकारात्मक संकेत दिया है। चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने इस मामले में दायर एक याचिका को लेकर अपना मत जाहिर किया है|

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा,कि इसके लिए याचिका डालने की आवश्यकता नहीं है और चाहें तो इसके लिए प्रशासनिक तौर पर विचार के लिए सीजेआई को चिट्ठी लिख सकते हैं।सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर ‘राष्ट्रीय चिन्ह’ स्थापित किए जाने वाली याचिका में याचिकाकर्ता (Badarvada Venugoapl @ Bara Khatarnak) की ओर से सर्वोच्च अदालत से यह मांग की गई थी कि वह सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ स्थापित करने के लिए निर्देश जारी करे।इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने संकेत दिया कि सुप्रीम कोर्ट एक नई इमारत के निर्माण की प्रक्रिया में है और उस संदर्भ में इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है। सीजेआई ने कहा, ‘हम नई इमारत बना रहे हैं, हम इसे तब देखेंगे।’ लाइव लॉ ने यह रिपोर्ट दी है।




