नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम शमीम खान पर कसा शिकंजा, देशद्रोह का मामला दर्ज…

0
21

नागपुर दंगे के आरोपी मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान पर देशद्रोह का मामला लगाया गया. साइबर सेल में दर्ज FIR में भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का आरोप फहीम शमीम खान पर लगा है. सोशल मीडिया पर किए गए भड़काऊ पोस्ट में नागपुर पुलिस के साइबर सेल की ओर से दर्ज किए गए 4 FIR में से एक FIR में देशद्रोह की धाराएं भी लगाई गई हैं. इस FIR में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें फहीम खान भी आरोपी है.

बीएनएस की धारा 152 भी इस FIR में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ लगाई गई है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152, भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कार्यों को अपराध मानती है, जिसमें अलगाव, सशस्त्र विद्रोह या विध्वंसक गतिविधियों को उकसाना शामिल है.