Saturday, October 5, 2024
HomeBusiness/Economy हे भगवान ये कैसा किसान,12 बीवियां,102 बच्‍चे,568 नाती-पोते,अब आई अक्‍ल और अक्लदाढ़,देश-विदेश...

हे भगवान ये कैसा किसान,12 बीवियां,102 बच्‍चे,568 नाती-पोते,अब आई अक्‍ल और अक्लदाढ़,देश-विदेश में चर्चा

दिल्ली : किसान और खेत का बड़ा करीब का नाता है लेकिन एक किसान ने अपने खेत-खलिहानो के साथ-साथ घर में भी ऐसी बोआई की कि बम्पर पैदावार हुई। अब किसान का भरा-पूरा परिवार देश विदेश में चर्चित हो रहा है। लोग दूर-दूर से इस किसान की पीढ़ियों को देखने आ रहे है।दरअसल,युगांडा के एक किसान मूसा हसाहया की 12 पत्नियां और 102 बच्चे हैं। उसके 568 नाती-पोते भी हैं।

मूसा का अब देर से ही सही बच्‍चों से मोह भंग हो गया है। अब उनकी पत्नियां गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल कर रही हैं। मूसा की पत्नियां भले ही गर्भनिरोधक गोलियां खा रही हैं लेकिन लुसाका में इसका इस्तेमाल करना बहुत ही विवादित माना जाता है। इसे संकीर्णता से देखा जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मूसा हसाहया अभी 67 साल के हैं,वो युगांडा के लुसाका शहर में रहते हैं | मूसा ने अब अपनी पत्नियों से साफ़तौर पर कह दिया है कि वे अब गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करें,ताकि वह अपने परिवार का खानापूर्ति कर सकें। मूसा ने कहा कि, साल दर साल जीवन जीने के लिए जरूरी खर्च लगातार बढ़ रहा है तथा मेरी आय कम और कम होती जा रही है। साथ ही मेरा परिवार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

मूसा ने कहा, मैं एक के बाद एक महिला से शादी करता गया। एक मर्द कैसे एक बीवी से संतुष्ट रह सकता है। मूसा ने कहा कि उसकी सभी पत्नियां एक ही घर में रहती हैं,ताकि वो अपनी पत्नियों की निगरानी कर सके। इससे उसकी पत्नियां दूसरे मर्दों के साथ रिश्‍ते नहीं बना सकेंगी। मूसा की सबसे छोटी पत्नी जूलैका 11 बच्चों की मां है। जुलैका ने कहा, ‘मुझे अब और बच्चे नहीं चाहिए। मैंने बहुत खराब आर्थिक हालात देखे हैं। अब मैं गर्भनिरोधक गोली का इस्तेमाल कर रही हूं ताकि बच्चों को पैदा करने से रोका जा सके।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ पुलिस का अनोखा ”घर वापसी” अभियान,सटोरियों को लोक-लुभावन ऑफर चर्चा में,देखे वीडियो

मूसा के कई बच्चों की उम्र 6 से 51 साल के बीच बताई जाती हैं। ये सभी बच्चे खेत में मूसा के साथ काम किया करते हैं। हैरान कर देने वाला मूसा के परिवार का सबसे बड़ा बेटा अपनी सबसे छोटी मां से 21 साल बड़ा है। मूसा ने बताया कि खर्च बढ़ रहा है जिससे उनका खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मूसा खराब स्‍वास्‍थ्‍य के कारण अब काम नहीं कर पाता है और उसकी दो पत्नियां खराब आर्थिक हालत को देखते हुए उसे छोड़कर चली गई हैं।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ की सुपर CM सौम्या चौरसिया की अब भी करोडो की बेनामी संपत्ति का सौदा, बाप और माँ के पति का नया नाम, OM चौरसिया के आलावा ओम चौरसिया के नाम से भी खरीदी गई संपत्ति, IAS समीर विश्नोई की नई बेनामी संपत्ति के दस्तावेज उजागर

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img