Friday, September 20, 2024
HomeNEWSक्वारंटाइन सेंटर में मुंजरा, कोरोना वारियर्स को अब यह देखना बाकि रह...

क्वारंटाइन सेंटर में मुंजरा, कोरोना वारियर्स को अब यह देखना बाकि रह गया था, देर रात तक संदेही मरीजों ने उठाया गीत संगीत और नृत्य का लुफ्त, शराब और शबाब ने ऐसा समा बांधा कि कोरोना का खौफ हुआ रफूचक्कर

समस्तीपुर वेब डेस्क / क्वारंटाइन सेंटर में एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे है | किसी ना किसी प्रदेश में क्वारंटाइन सेंटर में होने वाली घटनाएं देशभर में सुर्खियां बनती है | अभी तक क्वारंटाइन सेंटर में बेइन्तजामि , मारपीट ,सांप काटने की घटनाये , शराब पीने , हार्ट अटैक , महिलाओं के साथ बदसलूकी और बलात्कार की घटनाये और आत्महत्या के मामले सामने आ चुके है | इसी कड़ी में अब क्वारंटाइन सेंटर में शराब और शबाब के साथ मुजरे का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ | इस कार्यक्रम में कई लड़कियों ने अश्लील नृत्य और जिस्म की नुमाइश कर अपनी अदा बिखेरी | देर रात तक नाच-गाने की महफ़िल सजी हुई थी | आयोजकों ने क्वारंटाइन सेंटर में साउंड सिस्टम का भी बढ़िया प्रबंध किया था | ऐसा लग रहा था जैसे विधिवत और प्रशासनिक मंजूरी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया हो |

क्वारंटाइन सेंटर के कर्मचारियों और जिम्मेदार अफसरों ने भी इस कार्य्रकम में अपनी हिस्सेदारी तय की थी | लिहाजा मुंजरा बे-रोकटोक तब तक जारी रहा , जब तक की लोग नशे में चूर चूर नहीं हो गए | यह घटना बिहार के समस्तीपुर की है | यहां के एक सरकारी स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है | मुंजरे की इस महफ़िल का वीडियों भी किसी ने बना लिया | फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया | प्रशासन की पोल खुलने पर जिम्मेदार अफसरों के पैरो तले जमीन खिसक गई | कई अफसर इस वीडियों को देखने के बाद क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे | तब तक मुंजरा मंडली रवाना हो चुकी थी |

संदेही मरीज नींद के आगोश में थे | मुंजरा स्थल पर बीती रात सजी महफ़िल के अवशेष दिखाई दे रहे थे | फ़िलहाल मामले की जांच जारी है | उधर वायरल वीडियों में साफतौर पर दिख रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों को तोड़ते हुए यहां अश्लील गीत संगीत और नृत्य की महफ़िल सजी हुई थी | एक सैकड़ा से ज्यादा दर्शक यहां मौजूद थे | लेकिन किसी को कानो कान खबर नहीं हुई और मुंजरा का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो गया |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img