Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhCG BOARD में मुंगेली का कमाल, 10वीं में प्रज्ञा कश्यप और 12वीं...

CG BOARD में मुंगेली का कमाल, 10वीं में प्रज्ञा कश्यप और 12वीं में टिकेश वैष्णव ने किया टॉप, 100 फ़ीसदी अंक अर्जित कर प्रज्ञा ने रचा इतिहास , टिकेश बी-टेक इंजीनियर तो प्रज्ञा बनना चाहती है आईएएस अफसर 

रिपोर्टर – नईम खान  

मुंगेली / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वी 12वी के परिणाम आज घोषित हो गए है | गौरव की बात है कि मुंगेली जिले से ही दोनों 10वी में कुमारी प्रज्ञा कश्यप और 12वी में टिकेश वैष्णव दोनों ही छात्रों ने प्रदेश में टॉप किया | 12वी के छात्र टिकेश वैष्णव ने मुंगेली के सरस्वती शिशु मंदिर से गणित विषय के साथ 12वीं मे 97% अंक हासिल किया | जहाँ एक मध्यम वर्गीय परिवार का यह होनहार बालक आगे बी टेक इंजीनियरिंग करना चाहता है | टिकेश के पिताजी एक छोटे से पान ठेले का संचालन कर अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा करते हैं | 

वही 10वी में कु० प्रज्ञा कश्यप मुंगेली के जरहागांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर 10वी बोर्ड में 100 % अंक हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया | प्रज्ञा ने प्रदेश में पहले स्थान प्राप्त कर मुंगेली को गौरान्वित किया | वहीँ 10वी में 100% अंको के साथ टॉप करने वाली    प्रज्ञा कश्यप भविष्य में आई ए एस अफसर बनना चाहती हैं और आगे उन्ही सब्जेक्ट्स का चयन कर अभी से टारगेट बना आगे की तैयारी करेंगी। छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं के परिणाम में मुंगेली के दोनों ही स्टूडेंट के टॉप करने से पूरे जिले में हर्ष की लहर है | परीक्षा परिणम घोषित होने के बाद से ही उनके परिजन और अन्य लोग उन्हें बधाइयां दे रहे है | और उनके उज्व्वल भविष्य की कामना कर रहे है |  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img