
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मैदान पर जहां खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिला, वहीं दर्शक दीर्घा में मौजूद पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni और उनकी पत्नी Sakshi Dhoni भी चर्चा का केंद्र बने रहे। पवेलियन में बैठी इस चर्चित जोड़ी पर पूरे मैच के दौरान दर्शकों, कैमरों और कमेंट्री बॉक्स की नजरें टिकी रहीं। मैच के दौरान कई ऐसे पल आए जब मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर मैच को कांटे की टक्कर में पहुंचा दिया, जिससे स्टेडियम में बैठे दर्शकों की सांसे थम सी गईं।

इसी बीच एक अहम कैच के दौरान साक्षी धोनी जोश में अपनी सीट से उछल पड़ीं। उनका उत्साह देखकर MS Dhoni भी मुस्कुरा उठे और मजाकिया अंदाज में उन्हें कहते नजर आए—“अब बैठ जा, बैठ जा।

”मैच का सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब भारतीय खिलाड़ी Axar Patel ने बाउंड्री लाइन पर शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने सीमा रेखा के पास एक मुश्किल कैच लपकते हुए गेंद को हवा में उछाला और साथी खिलाड़ी Shivam Dube की ओर बढ़ा दिया, जिन्होंने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इस शानदार प्रयास के बाद इंग्लैंड की टीम पर दबाव और बढ़ गया और मैच का रुख भारत की ओर मुड़ गया।पूरे मुकाबले के दौरान पवेलियन में मौजूद MS Dhoni और Sakshi Dhoni की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही। दोनों की झलक पाने के लिए कैमरे बार-बार पवेलियन की ओर घूमते रहे।

दरअसल, धोनी दंपति हाल ही में मुंबई में आयोजित Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी में शामिल होने आए थे और इसी दौरान उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबला भी स्टेडियम में बैठकर देखा। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच इस जोड़ी को देखकर कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी नजर आई। मैदान पर भारत की जीत और पवेलियन में धोनी-साक्षी की मौजूदगी दोनों ने मिलकर इस सेमीफाइनल मुकाबले को और भी यादगार बना दिया। फ़िलहाल जितनी चर्चा टीम इंडिया के फाइनल में पहुँचने की हो रही है,उतनी ही चर्चा साक्षी और धोनी के इस मैच का लुफ़्त उठाने की भी हो रही है |
छा गए धोनी-साक्षी,सितारें ज़मी पर,”CRAZY MOVEMENT ON THE GROUND”, देखें एक नज़र…






