रिपोर्टर – केशव बघेल
जांजगीर चांपा / कुक का काम खाना बनाना होता है | लेकिन कुछ कुक ऐसे होते है, जो मानमर्यादा के लिबाज से बाहर आकर किसी महिला को शर्मसार करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ते | एक ऐसे ही मामले में छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगळे के कुक का नाम सुर्खियों में है | इस कुक की हरकत से सांसद अजगले भी हैरत में है | उनके कुक ने ऐसी हरकत की है कि लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की, फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया | पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है | मामला जांजगीर चांपा जिले का है | यहाँ के अकलतरा रोड में स्थित शिवराम कॉलोनी में भाजपा सांसद गुहाराम अजगळे निवासरत है |

उनके दिलीप साहू कुक ने पड़ोस में रहने वाली एक प्राइवेट स्कूल की महिला स्टाफ का बाथरूम में नहाते वक़्त मोबाइल से वीडियो बना लिया | बताया जाता है कि पीड़ित महिला सांसद निवास से सटे घर में रहती है | कुक दिलीप साहू कई दिनों से उस पर निगाहे गढ़ाए बैठा था | आज मौका मिलते ही वो उस रोशनदान के पास जा पहुंचा, जो सांसद निवास से सटा था | इस दौरान उसने युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया | लेकिन युवती की नजर उस पर पड़ गई | उसने तुरंत हंगामा करते हुए अपने परिजनों और साथियों को घटना के बारे में बताया |

मौके पर मौजूद लोगों ने शोरगुल सुनने के बाद उस छत का रुख किया जहाँ से यह कुक भाग निकलने की कोशिश कर रहा था | लोगों ने उसकी पिटाई की | बचने के लिए ये कुक पड़ोस के एक घर में घुस गया | उधर पीड़िता ने फ़ौरन अपनी आपबीती पुलिस को बताई | मौके पर पहुंची पुलिस ने कुक दिलीप साहू को उस घर से गिरफ्तार किया है | बताया जाता है कि आरोपी के मोबाइल से कुछ अन्य आपत्तिजनक वीडियो भी पुलिस मिले है | पुलिस ने जांच के बाद 354 क 354 ख एवं 509 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कुक को अदालत में पेश किया | जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है | फ़िलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है |
