Monday, September 23, 2024
HomeNationalदेश में सात करोड़ से ज्यादा लोगों का अब तक परीक्षण हुआ,...

देश में सात करोड़ से ज्यादा लोगों का अब तक परीक्षण हुआ, 24 घंटे में 75,829 नए मामले सामने आए,940 लोगों की मौत

दिल्ली / देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ना जारी है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 75,829 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 940 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।  देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 65 लाख के ऊपर पहुंच गई है।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 5.56 प्रतिशत लोगों में मिली एंटीबॉडी , सीरो सर्विलेंस की रिपोर्ट ICMR ने की जारी 

देश में वर्तमान में कुल मामले 65,49,374 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,37,625 है जबकि 55,09,967 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,01,782 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं परीक्षण की बात करें तो तीन अक्तूबर तक कुल 7,89,92,534 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 11,42,131 नमूनों का शनिवार को परीक्षण किया गया। यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दी है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img